लंदन, 12 जुलाई ब्रिटेन स्थित भारतीय मूल के उद्यमी लॉर्ड स्वराज पॉल ने मैसाच्यूसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के क्रेस्ग ऑडिटोरियम को 50 लाख अमेरिकी डॉलर दान किये हैं।
पॉल ने इसी संस्थान से पढ़ाई की है।
एमआईटी को पॉल परिवार के चेरिटेबल ट्रस्ट अंबिका पॉल फाउंडेशन के जरिये यह दान दिया जाएगा।
लॉर्ड पॉल ने कहा, ''तकनीकी उत्कृष्टता के वैश्विक केंद्र के रूप में मैं हमेशा एमआईटी का सम्मान करता हूं। 1970 और 80 के दशक में जब मेरे बेटे (आकाश पॉल और स्वर्गीय अंगद पॉल) ने भी मेरे बाद यहां से पढ़ाई की, तो मुझे बहुत खुशी हुई। एमआईटी हमारे परिवार के लिये बहुत मायने रखता है।''
इस उपहार के सम्मान में एमआईटी क्रेस्ग ऑडिटोरियम के विशाल हाल का लॉर्ड स्वराज पॉल '52 और अंगद पॉल '92 थियेटर रखा जाएगा। और इसे आमतौर पर स्वराज पॉल थियेटर के नाम से जाना जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY