ज्यादा समय तक वायु प्रदूषण का सामना करने से कोविड-19 से मौत के मामले बढ़ सकते हैं : आईसीएमआर

दिल्ली सहित उत्तर भारत में हर वर्ष सर्दी के मौसम में वायु गुणवत्ता काफी खराब स्तर तक गिर जाती है. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि वायु प्रदूषण के उच्च स्तर से कोविड-19 महामारी की स्थिति और खराब हो सकती है.

दिल्ली (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली:  यूरोप और अमेरिका में शोध से पता चला है कि अधिक समय तक वायु प्रदूषण का सामना करने से कोविड-19 के कारण मौत के मामले बढ़ सकते हैं. यह जानकारी मंगलवार को आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने दी.  उन्होंने कहा कि अध्ययन में पता चला है कि ‘‘वायरस के कण पीएम 2.5 पार्टिकुलेट मैटर के साथ हवा में रहते हैं लेकिन वे सक्रिय वायरस नहीं हैं.’’ भार्गव ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यूरोप और अमेरिका में प्रदूषित क्षेत्रों और लॉकडाउन के दौरान मृत्यु दर की तुलना की गई और प्रदूषण के साथ उनका संबंध देखा तो पाया कि कोविड-19 से होने वाली मृत्यु में प्रदूषण का स्पष्ट योगदान है और इन अध्ययनों से यह अच्छी तरह साबित होता है.’’

दिल्ली सहित उत्तर भारत में हर वर्ष सर्दी के मौसम में वायु गुणवत्ता काफी खराब स्तर तक गिर जाती है. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि वायु प्रदूषण के उच्च स्तर से कोविड-19 महामारी की स्थिति और खराब हो सकती है.

भार्गव ने कहा कि यह साबित तथ्य है कि प्रदूषण का संबंध मौत से है और कहा कि कोविड-19 और प्रदूषण से बचाव का सबसे सस्ता तरीका मास्क पहनना है. उन्होंने कहा कि ज्यादा प्रदूषण वाले शहरों में महामारी नहीं होने के बावजूद लोग मास्क पहनते हैं.

आईसीएमआर प्रमुख ने कहा, ‘‘कोविड-19 दिशानिर्देशों में चाहे मास्क पहनना हो, सामाजिक दूरी का पालन करना हो, सांस लेने का तरीका हो और हाथ की साफ-सफाई करनी हो, हमें उसमें ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता. मास्क पहनने का दोहरा फायदा है क्योंकि यह कोविड-19 के साथ ही प्रदूषण से भी बचाता है.’’

भारत में बच्चों में कोरोना वायरस संक्रमण के बारे में उन्होंने कहा कि देश का संपूर्ण आंकड़ा दर्शाता है कि कोविड-19 के कुल संक्रमित मामलों में से केवल आठ फीसदी ही 17 वर्ष से कम उम्र के हैं.

भार्गव ने कहा, ‘‘पांच वर्ष से कम उम्र में संभवत: एक फीसदी से कम हैं.’’ उन्होंने कहा कि इस तरह के साक्ष्य हैं कि बच्चे ‘‘ज्यादा संक्रमण फैलाने वालों (सुपर स्प्रेडर) के बजाय संक्रमण फैलाने वाले (स्प्रेडर) हो सकते हैं.’’ एक सवाल के जवाब में भार्गव ने कहा कि भारत में अभी तक एक भी मामला सामने नहीं आया है जिसमें कोविड-19 रोगियों में कोवासाकी बीमारी हो. कावासाकी स्वत: प्रतिरोधक बीमारी है जो पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करती है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

Gold Rate Today, April 11, 2026: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के क्या हैं आज के दाम? जानें ताजा रेट

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी