नयी दिल्ली, 22 सितंबर संसद के मॉनसून सत्र में लोकसभा की कार्यवाही कोरोना वायरस को लेकर चिंताओं के बीच तय समय से आठ दिन पहले बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की जा सकती है। सूत्रों ने मंगलवार को ऐसी जानकारी दी।
सूत्रों ने कहा कि बुधवार को निचले सदन की बैठक अपराह्न तीन बजे शुरू होगी और शून्यकाल संचालित किये जाने के बाद करीब पांच बजे उसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा सकता है।
यह भी पढ़े | Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में सीमा के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद.
गत 14 सितंबर से शुरू हुए सत्र में लोकसभा में कई विधेयक पारित किये जा चुके हैं जिनमें पिछले दिनों जारी कुछ अध्यादेशों की जगह लेने के लिए लाये गये विधेयक भी शामिल हैं।
सूत्रों ने कहा कि सत्र की कार्यवाही समय पूर्व अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किये जाने के फैसले से निचले सदन में सभी दलों के नेताओं को अवगत करा दिया गया है।
तय समय के अनुसार मॉनसून सत्र एक अक्टूबर तक चलना निर्धारित है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिन में कुछ मंत्रियों समेत अनेक सांसद कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY