देश की खबरें | लॉकडाउन: व्यापार चौपट होने से परेशान दुकानदार ने आत्महत्या की
जियो

खंडवा जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने सोमवार को बताया कि नगर के टैगौर कॉलोनी निवासी बालचंद झामवानी ने रविवार की रात अपने घर में फांसी लगा ली। वह किराना की दुकान चलाता था।

इसी बीच, नगर पुलिस अधीक्षक ललित गठरे ने बताया कि मोघट थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

यह भी पढ़े | अनंतनाग में कश्मीरी पंडित सरपंच की हत्या की हत्या, राहुल गांधी ने जताया दुःख: 8 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि परिजनों का आरोप है कि लगातार लॉकडाउन के चलते चौपट हुए कारोबार से वह परेशान था।

वहीं, मृतक के भाई सुभाष झामवानी ने कहा कि बालचंद दिन—रात कहता था कि जैसे ही निषिद्ध क्षेत्र हटेगा, वह फिर से अपना कारोबार शुरू करेगा। आत्महत्या से पहले भी उसने पूछा था कि कॉलोनी में निषिद्ध क्षेत्र कब खत्म होगा।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh Coronavirus Cases: यूपी में कोरोना के अब 10,947 मरीज, अब तक 283 मौतें.

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की वजह से उसकी वित्तीय हालात खराब थी। उसके बाद उसके घर और दुकान के निषिद्ध क्षेत्र में होने की वजह से उसकी आर्थिक स्थिति और ज्यादा खराब हो गई।

सुभाष ने बताया कि मृतक की दो बेटियां हैं और परिवार के सामने आजीविका चलाने का संकट है। परिजनों ने मध्यप्रदेश सरकार से आर्थिक सहायता की गुजारिश की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)