रांची, 26 जून झारखंड सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों
को देखते हुए राज्य में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाने का निर्णय किया है। हालांकि, लॉकडाउन के नियमों का अनुपालन पहले की तरह ही सख्ती से जारी रहेगा ।
यह भी पढ़े | कोरोना के मध्य प्रदेश में 203 नए मरीज पाए गए, 4 की मौत: 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
फिलहाल लॉकडाउन की अवधि 30 जून के लिये ही थी।
राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर शुक्रवार को बताया कि उच्चस्तरीय बैठक के बाद कोविड-19 मामलों की राज्यस्तरीय कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष एवं झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने आज यह निर्देश जारी किया।
यह भी पढ़े | मोदी सरकार को इस समय कर्ज पर नहीं, आर्थिक पुनरूत्थान पर ध्यान देने की जरूरत: वित्त आयोग.
वहीं, पहले के निर्णय के अनुसार राज्य में मंदिर, मस्जिद, गिरिजाघर समेत सभी धार्मिक स्थल, शिक्षण संस्थाएं, सिनेमाहाल, मॉल, सैलून, स्पा, होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, बार, अंतरराज्यीय बस सेवा, स्वीमिंग पूल, इंटरटेनमेंट पार्क, जिम, कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे और लॉकडाउन के नियमों का अनुपालन सख्ती से जारी
रहेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY