चंडीगढ़, 18 सितंबर पंजाब के मोगा जिले में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की उनके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
घटना की कथित सीसीटीवी फुटेज में हमलावर के फरार होने से पहले उसे बलजिंदर सिंह बल्ली (45) पर गोली चलाते हुए देखा जा सकता है। यह घटना बल्ली के दल्ला गांव की है।
पुलिस ने बताया कि बल्ली को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जे. एलनचेझियन और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
बल्ली, मोगा जिले के अजीतवाल ब्लॉक के पार्टी प्रमुख थे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने घटना की कड़ी निंदा की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY