देश की खबरें | सड़क दुर्घटना में स्थानीय भाजपा नेता की मौत

नोएडा, 23 जून थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में महामाया फ्लाईओवर के पास एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए भाजपा के एक स्थानीय नेता की मंगलवार को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को स्कूटी से कहीं जा रहे ललित मोहन शर्मा (48) को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने उन्हें नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान आज तड़के उनकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़े | दिल्ली हिंसा मामला- हाई कोर्ट ने जामिया की सफूरा जरगर को दी जमानत : 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर 12 में रहने वाले ललित मोहन शर्मा सोमवार को स्कूटी से जा रहे थे। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में महामाया फ्लाईओवर के पास किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ललित मोहन शर्मा का देर रात डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया, लेकिन आज तड़के उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़े | CBSE Class 10 and 12 Board Exams Update: सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को होगी सुनवाई, बाकि बची परीक्षाओं पर हो सकता है फैसला.

अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाजपा के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि ललित मोहन शर्मा करीब 22 वर्ष से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि ललित मोहन शर्मा तीन बार मंडल अध्यक्ष भी रह चुके थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)