देश की खबरें | ललितेश त्रिपाठी ने कांग्रेस से इस्तीफा देने की घोषणा की

नयी दिल्ली/वाराणसी, 23 सितंबर कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में यह घोषणा की।

इसमें पूर्व विधायक त्रिपाठी ने कहा, ‘‘जो कार्यकर्ता पार्टी के साथ लंबे समय से जुड़े थे, उनकी भावनाओं के चलते यह निर्णय मुझे लेना पड़ा। मैंने कांग्रेस के सारे पदों और प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।’’

उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही थी जिस वजह से उन्हें यह निर्णय लेना पड़ा।

त्रिपाठी ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी का आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने कई प्रमुख जिम्मेदारियां दीं। उनका हमेशा आभारी रहूंगा।’’

उन्होंने कहा कि अपने समर्थकों से बातचीत के बाद आगे का फैसला करेंगे।

वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)