देश की खबरें | जद (यू) के खिलाफ उम्मीदवार उतारने पर लोजपा कर रही विचार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो सितंबर बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के अपेक्षित प्रवेश ने गठबंधन के एक अन्य घटक लोक जनशक्ति पार्टी के भीतर बेचैनी बढ़ा दी है।

लोजपा ने अगले सप्ताह अपने राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है।

यह भी पढ़े | Union Cabinet Approves Mission Karmayogi: मोदी सरकार ने मिशन कर्मयोगी योजना को दी मंजूरी, जम्मू-कश्मीर के लिए राज बिल भी पास.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत जनता दल (यूनाइटेड) के साथ लोजपा के बिगड़ते संबंधों के संकेत के बीच पार्टी सूत्रों ने कहा कि सात सितंबर को बोर्ड की बैठक के एजेंडा में मुख्य मुद्दा यह है कि क्या जद (यू) के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारना है।

चिराग पासवान नीत पार्टी ने अब तक भाजपा पर निशाना साधने से परहेज किया है और यहां तक ​​कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ भी की है। लेकिन नीतीश कुमार के खिलाफ उसके तेवर हमलावर रहे हैं।

यह भी पढ़े | P Chidambaram Attacks on PM Modi: भारत की गिरती अर्थव्यवस्था पर पीएम मोदी के 2013 के ट्वीट को लेकर पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने साधा निशाना, कहा- मैं भी यही कहना चाहता हूं.

एक लोजपा नेता ने कहा, ‘‘हम निश्चित रूप से उन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने पर विचार कर रहे हैं जहां जद (यू) चुनाव लड़ेगी।’’

पासवान ने इस संबंध में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया लेकिन कहा कि उनकी पार्टी उचित समय पर फैसला करेगी।

उन्होंने पीटीआई- से कहा, " मेरा ध्यान अपनी पार्टी को चुनाव के लिए तैयार करने पर है। मेरी पार्टी के हित में जो भी निर्णय लिए जान हैं, उचित समय पर लिए जाएंगे।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)