Weather Update: दिल्ली में आज हो सकती है हल्की बारिश: आईएमडी

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. इसमें बताया गया कि सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस तथा सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 83 फीसदी दर्ज की गई.

बारिश (File Photo)

नयी दिल्ली, 8 अगस्त : राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी. इसमें बताया गया कि सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस तथा सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 83 फीसदी दर्ज की गई. शहर में बीते 24 घंटे में सात मिमी बारिश हुई.

मौसम विभाग ने दिन में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगस्त माह में दीर्घावधि की औसत 95 से 106 फीसदी बारिश हो सकती है. यह भी पढ़ें : Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस

जुलाई में दिल्ली में बहुत भारी बारिश हुई थी तथा मौसम का अनियमित क्रम देखने को मिला था. शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड