श्रीनगर, 21 दिसंबर जम्मू-कश्मीर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय फिरन दिवस के मौके पर श्रीनगर के लाल चौक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदमकद ‘कट-आउट’ को ‘फिरन’ पहनाया गया।
‘फिरन’ एक पारंपरिक कश्मीरी लबादा है।
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के एक स्थानीय कवि जमाल अली करबलाई उर्फ जमाल बडगामी ने प्रधानमंत्री की आदमकद कट-आउट पर मद्धिम पीले रंग का फिरन पहनाया, जिसे देखने के लिए पर्यटकों सहित बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े।
ऑल इंडिया मोदी फैन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष होने का दावा करने वाले बडगामी ने संवाददाताओं से कहा, “हम पिछले चार वर्ष से फिरन दिवस मनाते आ रहे हैं और यह दूसरी बार है जब हमने मोदी जी को फिरन पहनाया है।”
बडगामी ने कहा, “हम चाहते हैं कि फिरन दुनिया भर में मशहूर हो और हम मोदी जी (के कट-आउट) के साथ फिरन दिवस मना रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि मोदी को फिरन पहनाने का उद्देश्य उन्हें कश्मीर पर अधिक गंभीरता से ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित करना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY