नयी दिल्ली, एक मार्च दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने शनिवार को शहर के प्रतिष्ठित स्थल कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में पुष्प महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया और दिल्ली को ‘फूलों का शहर’ बनाने की बात कही।
एनडीएमसी के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) द्वारा आयोजित इस महोत्सव में 36 किस्मों के फूलों के साथ 10,000 से अधिक गमलों में लगे पौधे और पुष्प से बनी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
एनडीएमसी पुष्प महोत्सव दो मार्च 2025 तक जारी रहेगा।
कार्यक्रम में सक्सेना ने दिल्ली को ‘फूलों के शहर’ के रूप में तब्दील करने के अपने दृष्टिकोण को दोहराया और राष्ट्रीय राजधानी के सौंदर्य को बढ़ाने में एनडीएमसी के निरंतर प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि हम जल्द ही दिल्ली को फूलों का शहर बनाने में सफल होंगे।’’
बयान में कहा गया है कि इस उत्सव में डहलिया, पेटुनिया, पैंसी, साल्विया और गेंदा सहित विभिन्न फूलों के पौधों का एक विविध संग्रह है। इसके अलावा, यहां फूलों से बनी पिरामिडनुमा, दिल के आकार वाली कलाकृतियां और ‘सेल्फी पॉइंट’ भी बनाये गए हैं।
संतोष सुभाष
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY