एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के उप राज्यपाल सौर ऊर्जा नीति के क्रियान्वयन में बाधा डाल रहे हैं: आतिशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की सौर ऊर्जा नीति में बाधा डाल रहे हैं जिससे कि यह लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले अधिसूचित न हो पाए।

देश की खबरें | दिल्ली के उप राज्यपाल सौर ऊर्जा नीति के क्रियान्वयन में बाधा डाल रहे हैं: आतिशी

नयी दिल्ली, 28 फरवरी दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की सौर ऊर्जा नीति में बाधा डाल रहे हैं जिससे कि यह लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले अधिसूचित न हो पाए।

आतिशी ने इस मुद्दे को दिल्ली विधानसभा में उठाया और इस मुद्दे पर संवाददाताओं से भी बातचीत की।

उन्होंने कहा,‘‘पहले तो उप राज्यपाल फाइल को दबाए बैठे रहे। मैंने खुद उनसे इसके बारे में पूछा। जब फाइल वापस आई तो इसमें कई आपत्तियां थीं। इसके बाद यह इस अधिकारी से उस अधिकारी के पास भटकती रही। इसके पीछे केवल एक ही उद्देश्य है और वह यह कि इसे रोका जाए और लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले यह अधिसूचित न हो पाए।’’

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘आज उप राज्यपाल साहब एक संवैधानिक पद पर होते हुए भी भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने उपराज्यपाल से अपील की कि वह नीति के क्रियान्वयन में देरी का प्रयास न करें।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक उत्कृष्ट नीति है और इससे प्रदूषण में कमी आएगी। कृपया इसमें देरी करने का प्रयास न करें।’’

वहीं उप राज्यपाल कार्यालय ने फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2024 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).