एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | एलआईसी की 2019-20 में नये प्रीमियम से आय 25.2 प्रतिशत बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपये हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने बृहस्पतिवार को 2019-20 में नये प्रीमियम से प्राप्त आय के 25.2 प्रतिशत बढ़कर अब तक के सर्वोच्च स्तर 1,77,977 करोड़ रुपये तक पहुंच जाने की घोषणा की। हालांकि, इस दौरान कंपनी ने 2,54,222.3 करोड़ रुपये की पॉलिसी का भुगतान किया जो कि मामूली 1.31 प्रतिशत अधिक रहा।

जरुरी जानकारी | एलआईसी की 2019-20 में नये प्रीमियम से आय 25.2 प्रतिशत बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपये हुई

मुंबई, 30 जुलाई भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने बृहस्पतिवार को 2019-20 में नये प्रीमियम से प्राप्त आय के 25.2 प्रतिशत बढ़कर अब तक के सर्वोच्च स्तर 1,77,977 करोड़ रुपये तक पहुंच जाने की घोषणा की। हालांकि, इस दौरान कंपनी ने 2,54,222.3 करोड़ रुपये की पॉलिसी का भुगतान किया जो कि मामूली 1.31 प्रतिशत अधिक रहा।

सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि वह जीवन बीमा क्षेत्र में 75.90 प्रतिशत और पहले साल के प्रीमियम में 68.74 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ बाजार में अग्रणी बनी हुई है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी- 62 हजार रुपये प्रतिमाह.

इस दौरान पेंशन और सामूहिक सेवानिवृत्ति कारोबार ने इतिहास रच दिया। इस वर्ग में नये प्रीमियम से प्राप्त आय एक लाख करोड़ रुपये के पार 1,26,696.21 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। यह साल भर पहले के 90,848.86 करोड़ रुपये के मुकाबले 39.46 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी की कुल प्रीमियम आय भी इस दौरान 12.42 प्रतिशत बढ़कर 3,79,062.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। साल भर पहले यह 3,37,185.40 करोड़ रुपये थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल के लिए यहां हुआ बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी राहत.

कंपनी ने बयान में कहा कि मार्च 2020 में समाप्त हुए वित्त वर्ष के दौरान कुल बीमा भुगतान 2,54,222.27 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले के 2,50,936.23 करोड़ रुपये से महज 1.31 प्रतिशत अधिक रहा है।

इस दौरान कंपनी की कुल आय 9.83 प्रतिशत बढ़कर 6,15,882.94 करोड़ रुपये हो गयी, जो साल भर पहले 5,60,784.39 करोड़ रुपये थी। कंपनी की कुल संपत्ति 31,11,847.28 करोड़ की तुलना में 2.71 प्रतिशत बढ़कर 31,96,214.81 करोड़ रुपये हो गयी।

एलआईसी की कुल संपत्ति इस अवधि में 2.71 प्रतिशत बढ़कर 31,96,214.81 करोड़ रुपये हो गई जो कि एक साल पहले 31,11,847.28 करोड़ रुपये पर थी।

एलआईसी बीमा के लिये ग्राहकों द्वारा डिजिटल लेनदेन में 36 प्रतिशत की वृद्धि हुई। एलआईसी ने कोरोना वायरस महामारी से हुई मृत्यू से संबंधित 561 पॉलिसी दावों के 26.74 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2020 11:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).