चंडीगढ़, 25 मई पंजाब के दो मंत्रियों ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से कथित रूप से कहा है कि वह मुख्य सचिव करन अवतार सिंह के ‘‘अस्वीकार्य व्यवहार’’ के लिए उनके खिलाफ लाए गए प्रस्ताव पर कैबिनेट को फैसला करने दें।
राज्य के मंत्रियों मनप्रीत सिंह बादल और चरनजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को मुख्यमंत्री के सिस्वान स्थित फॉर्महाउस पर हुई बैठक में अपने विचार रखे।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बैठक में खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने भी हिस्सा लिया।
गौरतलब है कि इस बैठक से कुछ ही दिन पहले मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायकों अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, परगट सिंह और संगत सिंह गिल्जियान के साथ दोपहर का भोजन किया था।
उस बैठक में लोगों ने नौ मई को हुई बैठक में मंत्रियों के साथ मुख्य सचिव के व्यवहार का मुद्दा उठाया था।
उस वक्त मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वासन दिया था कि वह इस पर ध्यान देंगे।
सोमवार को हुई बैठक में अन्य मुद्दों के साथ-साथ यह मुद्दा भी उठा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY