देश की खबरें | गुजरात के दाहोद जिले में तेंदुए ने बच्ची को मार डाला
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

दाहोद (गुजरात), 11 अगस्त दाहोद जिले के संगसार गांव के पास तेंदुए ने सात साल की एक बच्ची को मार डाला।

वन अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्र में पिछले एक महीने में यह इस तरह की तीसरी घटना है।

यह भी पढ़े | Krishna Janmashtami 2020: दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में इन्वीटेशन से होगी एंट्री, ऑनलाइन माध्यम से देश-विदेश के भक्त बन सकेंगे कृष्ण जन्मोत्सव का हिस्सा.

वासिया डुंगरी के वन रेंज अधिकारी महेश परमार ने बताया कि सोमवार की शाम बच्ची धानपुर तालुका में अपने घर के बाहर खेल रही थी। तेंदुआ उसे वहीं से उठाकर ले गया।

उन्होंने बताया कि बच्ची का आधा खाया हुआ शव मंगलवार सुबह जंगल से बरामद हुआ।

यह भी पढ़े | BSNL’s 88 Thousand Employees Traitors, Says BJP MP Anantkumar Hegde: बीजेपी सांसद अनंत हेगड़े का विवादित बयान, BSNL के 88 हजार कर्मचारियों को बताया गद्दार, कहा- निजीकरण के बाद निकाल दिया जाएगा.

धानपुर तालुका के कांतु गांव में आठ अगस्त को भी तेंदुए ने एक बच्चे को मार डाला था।

उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को तेंदुए ने एक चरवाहे की जान ले ली थी। पिछले दो महीने में क्षेत्र में तेंदुए के हमले की कई घटनाएं हुई हैं।

उन्होंने बताया कि जंगलों में करीब दो दर्जन तेंदुए हैं।

वन विभाग ने उन्हें पकड़ने के लिए कई पिंजरे लगाए हैं और सोमवार रात को एक तेंदुआ पकड़ा भी गया था। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह वही तेंदुआ है जिसने सात वर्षीय बच्ची पर हमला किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)