तिरूवनंतपुरम, नौ दिसंबर केरल विधानसभा के अध्यक्ष पी. श्रीरामकृष्णन ने बुधवार को भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख के इस आरोप को निराधार बताया कि उन्होंने सोना तस्करी मामले में आरोपी का ‘सहयोग’ किया था।
विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय ने बयान जारी कर कहा, ‘‘मीडिया की खबरों में लगाए गए कयास सही नहीं हैं। पिछले दो दिनों से जो खबरें आ रही थीं वे पूरी तरह निराधार और अविश्वसनीय हैं।’’
यह भी पढ़े | Himachal Pradesh: हिमाचल के मंत्री ने कोरोना मरीजों को लिखा पत्र, अपना अनुभव किया साझा.
भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख के. सुरेंद्रन ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि विधानसभा अध्यक्ष और एलडीएफ सरकार में कुछ मंत्रियों ने आरोपी की मदद की थी।
उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के विदेश दौरे को ‘रहस्यमय’ करार दिया ‘‘क्योंकि मामले में गिरफ्तार लोगों से उनके नजदीकी संबंध थे।’’
यह भी पढ़े | PLI स्कीम: विदेशी मोबाइल कंपनियों ने किया आवेदन, 9 लाख लोगों को रोजगार का वादा.
विधानसभा कार्यालय ने बुधवार को कहा कि सभी आधिकारिक एवं अनधिकारिक विदेश यात्राओं का ब्यौरा फेसबुक पेज पर है और जरूरत पड़ने उनसे और ब्यौरा हासिल किया जा सकता है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मीडिया अनावश्यक रूप से ‘फर्जी सूचना’ दे रहा है।
सोना जब्त होने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), प्रवर्तन निदेशालय और सीमा शुल्क विभाग इस गिरोह की अलग-अलग जांच कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY