नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन का मानना है कि अगर कोई टीम महानता हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ती है तो वहां ‘कप्तानी के तमगे’ के बिना भी खिलाड़ी अहम भूमिका निभाते है।
दिनेश कार्तिक के नेतृत्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं मोर्गन । उन्हें लगता है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले तीन सप्ताह में इस तरह के प्रबंधन ने अच्छा काम किया है।
मोर्गन ने पीटीआई को दिये विशेष साक्षात्कार में कहा, ‘‘ हमारी टीम में नेतृत्व करने वाले कई वरिष्ठ खिलाड़ी हैं लेकिन उनके पास यह तमगा नहीं है।’’
उनसे जब पूछा गया कि एक सफल अंतरराष्ट्रीय कप्तान के तौर पर क्या वह स्वेच्छा से अपने कप्तान (दिनेश कार्तिक) को सुझाव देते है या फिर मदद मांगे जाने का इंतजार करते है? उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह अब तक वास्तव में अच्छी तरह से काम कर रहा है। मेरा मानना है कि डीके (कार्तिक) और ब्रेंडन मैकुलम टीम का बहुत अच्छी तरह से नेतृत्व करते हैं।’’
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: BSP फिर सोशल इंजीनियरिंग के सहारे, तेज हुई ब्राम्हणों को खींचने की मुहिम.
उन्होंने कहा, ‘‘ टीम के अंदर भी यह एक महत्वपूर्ण भूमिका है क्योंकि जब कप्तान, कोच और उप-कप्तान के अलावा अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी नेतृत्व या निर्णय लेते हैं, तो इससे टीम के बाकी सदस्यों को स्पष्ट संदेश जाता है।’’
केकेआर की टीम छह अंक के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है।
आयरलैंड के मोर्गन ने खुद को सबसे सम्मानित कप्तानों में एक के तौर पर स्थापित किया है। वह उस विश्व विजेता टीम के कप्तान है जिसमें संस्कृति के तौर पर सबसे ज्यादा विविधता है। उन्हें इस बात की खुशी है कि आईपीएल ड्रेसिंग रूम विभिन्न पृष्ठभूमि, विभिन्न ओं के खिलाड़ियों के साथ लाता है, जिससे शानदार यादें बनती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY