कोट्टायम (केरल), 12 अगस्त केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शनिवार को डीवाईएफआई नेता जैक सी थॉसम को अपना उम्मीदवार घोषित किया।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी ने पांच दशक तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रदेश सचिव एम वी गोविंदन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में पार्टी की जिला समिति के सदस्य थॉमस की उम्मीदवारी की घोषणा की।
चांडी का 18 जुलाई को निधन हो जाने के चलते पुथुपल्ली सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।
कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने कोट्टायम जिले की पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र से ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमन को अपना प्रत्याशी बनाया है।
उपचुनाव पांच सितंबर को होगा और परिणाम आठ सितंबर को घोषित किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY