कोलकाता, 10 दिसंबर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में ‘‘कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है’’ क्योंकि प्रशासन ध्वस्त हो चुका है तथा ‘कट मनी’ संस्कृति आज की व्यवस्था बन चुकी है।
नड्डा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनके काफिले पर हुआ हमला राज्य में ममता बनर्जी सरकार की ‘‘मानसिकता और निराशा’’ के बारे में काफी कुछ कहता है।
भाजपा अध्यक्ष के काफिले पर आज सुबह तृणमूल कांग्रेस के कथित कार्यकर्ताओं ने उस समय हमला किया जब वह पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करने कोलकता से दक्षिणी 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर जा रहे थे।
नड्डा ने कहा, ‘‘जब निर्वाचित सदस्य सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी की क्या दशा होगी? बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है, प्रशासन ध्वस्त हो चुका है।’’
यह भी पढ़े | Ram Lal Rahi Passes Away: पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री राम लाल राही का सीतापुर में हुआ निधन.
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के शासन में बंगाल में ‘कट मनी’ आज की व्यवस्था बन चुका है।
उन्होंने दावा किया कि 2021 में अप्रैल-मई में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में ‘‘अराजक’’ तृणमूल कांग्रेस सरकार अपदस्थ हो जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY