एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई, भाजपा के ‘दोनों इंजन’ फेल हो गए:पायलट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने बुधवार को दावा किया कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही है।

देश की खबरें | राजस्थान में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई, भाजपा के ‘दोनों इंजन’ फेल हो गए:पायलट

जयपुर, पांच मार्च कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने बुधवार को दावा किया कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पिछले महीने पेश किए गए केंद्रीय बजट में राज्य की वाजिब मांगों को शामिल करवाने में भी विफल रही है।

टोंक के दौरे के दौरान पायलट ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार की पहली जिम्मेदारी प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखना होती है जिसमें यह भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम हो चुकी है। अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो चुका है। राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।’’

पायलट ने कहा कि सरकार में असमंजस की स्थिति बनी हुई और प्रशासन पर अधिकारी ‘‘हावी’’ हो रहे हैं तथा सत्ता के अलग-अलग केन्द्र बन गये हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने एक साल से अधिक समय हो गया है परन्तु सरकार की ऐसी कोई एक उपलब्धि नहीं हैं जिसका भाजपा बखान कर सके।

उन्होंने कहा कि सरकार दो बजट पेश कर चुकी है और हर बार बजट में लाखों नौकरिया देने की घोषणाएं कर रही है परन्तु धरातल पर कुछ नहीं उतर रहा है।

पायलट ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में राज्य की 25 में से 11 सीटों पर मिली हार का बदला यहां जनता से ले रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत दोनों बजट में प्रदेश का एक बार भी उल्लेख नहीं किया गया है। भौगोलिक दृष्टि से राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है। यहां पर रेल, बड़े-बड़े पुल आदि की अत्यधिक आवश्यकता है। राज्य सरकार राज्य की वाजिब मांगों को केन्द्रीय बजट में शामिल करवाने में असफल रही।’’

पायलट ने आरोप लगाया, ‘‘डबल इंजन की सरकार का दंभ भरने वाली भाजपा के दोनों इंजन फेल हो चुके है। केंद्र सरकार के स्तर पर प्रदेश की घोर उपेक्षा हुई है, विशेष रूप रेल को लेकर।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2025 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).