पेरिस, 17 अप्रैल खेलों के क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित 2023 लॉरेस विश्व खेल पुरस्कार आठ मई को यहां फ्रांस की राजधानी में दिए जाएंगे।
आयोजकों के बयान के अनुसार कोविड-19 के कारण दो साल ऑनलाइन दिए जाने के बाद इस बार समारोह का आयोजन लोगों की मौजूदगी में किया जाएगा।
स्थानीय टीम पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के लिए खेलने वाले महान फुटबॉलर और अर्जेन्टीना की 2022 फीफा विश्व चैंपियन टीम के कप्तान लियोनल मेस्सी को पीएसजी टीम के उनके साथी काइलियान एमबाप्पे के साथ साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के लिए नामांकित किया गया है।
पिछले साल मई में पेरिस में अभूतपूर्व 14वां फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाले रफेल नडाल भी इस पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं।
साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए 2022 की फ्रेंच ओपन और अमेरिकी ओपन चैंपियन इगा स्वियातेक को नामित किया गया है।
फ्रांस की पुरुष रग्बी टीम साल की सर्वश्रेष्ठ टीम के पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं जहां उसे मेस्सी की अर्जेन्टीना टीम से चुनौती मिलेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY