देश की खबरें | पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में बलात्कार के बाद आत्महत्या करने वाली बच्ची का अंतिम संस्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपने साथ हुए कथित सामहिक बलात्कार के संबंध में मामला दर्ज नहीं होने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने वाली 15 साल की दलित बच्ची का बुधवार को पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चित्रकूट (उप्र), 14 अक्टूबर अपने साथ हुए कथित सामहिक बलात्कार के संबंध में मामला दर्ज नहीं होने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने वाली 15 साल की दलित बच्ची का बुधवार को पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित मित्तल ने बताया कि परिजनों की ‘सहमति’ से बुधवार दोपहर बाद बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़े | UP Shocker: उत्तर प्रदेश के भैंसहिया गांव की वोटर लिस्ट में है शामिल हैं पीएम मोदी, बराक ओबामा, सोनम कपूर और लादेन.

उन्होंने बताया कि शुरुआत में बच्ची के परिजनों ने कुछ लोगों के बहकावे में आकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था, लेकिन बांदा के मंडलायुक्त गौरव दयाल और पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण के आश्वासन के बाद वह राजी हो गए। इस दौरान जिला स्तरीय सभी पुलिस अधिकारी और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

मित्तल ने बताया, ‘‘सामूहिक बलात्कार और आत्महत्या के लिए बाध्य करने के आरोप में किशन उपाध्याय, आशीष और सतीश को मंगलवार की शाम गिरफ्तार किया गया। वहीं लापरवाही बरतने के आरोप में कर्वी सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह और संबंधित पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल साहू को बुधवार को निलंबित कर दिया गया।’’

यह भी पढ़े | 74-Year-Old Man Rescued From Freezer: 74 साल के बुजुर्ग को फ्रीजर में बंद कर कथित तौर पर उनके मरने का इंतजार कर रहा था परिवार, किया गया रेस्क्यू.

उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम में मौत की वजह फंदे से लटकना बताया गया है। इसमें बलात्कार की पुष्टि नहीं होने पर नमूनों को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।

गौरतलब है कि आठ अक्टूबर को जंगल में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार का दंश झेलने के बाद दलित बच्ची ने मंगलवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\