देश की खबरें | 'गंभीर संक्रमण' के कारण दिल्ली चिड़ियाघर में लंगूर की मौत; शेर लकवा से पीड़ित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के चिड़ियाघर में शनिवार को एक मादा लंगूर की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 सितंबर दिल्ली के चिड़ियाघर में शनिवार को एक मादा लंगूर की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यहं अफ्रीकी लंगूर 10 सितंबर से बीमार थी।

यह भी पढ़े | CSK ने मुंबई इंडियंस को पहले मैच में 5 विकेट से हराया: 19 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दिल्ली चिड़ियाघर के निदेशक रमेश पांडे ने कहा, "जानवर को सर्वश्रेष्ठ इलाज दिया गया। उसकी हालत पर चौबीसों घंटे नजर रखी गई।"

जानवर की आंत को जांच के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली भेजा गया है।

यह भी पढ़े | India’s First CRISPR COVID-19 Test: टाटा समूह ने पेश किया देश का पहला CRISPR कोविड-19 टेस्ट.

इसके साथ ही इस महीने दो लंगूर की मौत हो गई। पहले लंगूर की मौत 18 सितंबर को हुई थी। चिड़ियाघर में अब केवल तीन लंगूर बचे हैं।

चिड़ियाघर में एक 11 वर्षीय शेर सुंदरम का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि सुंदरम लकवा से पीड़ित है।

पांडे ने यह भी कहा कि पिछले छह महीने में चिड़ियाघर में पशु मृत्यु दर में लगभग 45 प्रतिशत की कमी आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\