ईटानगर, 25 मई राज्य में पिछले कई दिनों से निरंतर हो रही बरसात से भूस्खलन होने के कारण कई जिलों में सड़क संपर्क बाधित हुआ है।
अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
सोमवार को जारी एक आधिकारिक रिपोर्ट में बताया गया कि दो मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए जिनमें से एक पश्चिमी सिआंग जिले में दिरांग क्षेत्र के अंतर्गत थम्बांग गांव स्थित था और दूसरा सिआंग जिले के बोलेंग में स्थित था।
पक्के केसांग जिले में पस्सा घाटी प्राथमिक स्कूल भी जलमग्न हो गया।
आपदा प्रबंधन निदेशक अबू तायेंग द्वारा बनाई गई रिपोर्ट के अनुसार पिछले कुछ दिनों से निरंतर हो रही बरसात से भूस्खलन होने के कारण कई जिलों में सड़क संपर्क बाधित हुआ है।
भूस्खलन के कारण पश्चिमी कामेंग जिले के भालुकपोंग से पूर्वी कामेंग जिले के सेप्पा तक सड़क मार्ग बंद है।
रिपोर्ट में कहा गया कि भूस्खलन के कारण राज्य परिवहन की एक बस, छह वाहन और 35 लोगों को ले जा रही एक एम्बुलेंस कास्पी के पास फंसी है।
सिआंग जिले में बोलेंग-पंगीन सड़क मार्ग भी अवरुद्ध हुआ है। हालांकि प्रशासन अवरोधक हटाने की व्यवस्था कर रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY