देश की खबरें | लद्दाख के उप राज्यपाल ने कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की, चुनौती से निपटने के लिये जनसमर्थन मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख में कोविड-19 के मामले हाल में तेजी से बढ़ने के बीच उप राज्यपाल आर. के. माथुर ने केंद्र शासित प्रदेश में इस स्थिति से निपटने की तैयारियों और उठाये गये कदमों की समीक्षा के लिये शनिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लेह, 22 अगस्त लद्दाख में कोविड-19 के मामले हाल में तेजी से बढ़ने के बीच उप राज्यपाल आर. के. माथुर ने केंद्र शासित प्रदेश में इस स्थिति से निपटने की तैयारियों और उठाये गये कदमों की समीक्षा के लिये शनिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने लोगों को यह याद दिलाया कि महामारी को फैलने से रोकने में उनकी एक बड़ी भूमिका होगी।

यह भी पढ़े | Corona Pandemic: कोरोना महामारी को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह- न करें मास्क पर उड़ रही अफवाहों पर विश्‍वास.

माथुर ने लोगों से प्रशासन के साथ मिल कर काम करने और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करने को कहा।

केंद्र शसित प्रदेश में कोविड-19 से संबद्ध 19 मौतें हुई हैं, जिनमें से ज्यादातर मौतें पिछले छह हफ्तों में हुई हैं। साथ ही, वायरस संक्रमण के मामले भी बढ़ कर 2,133 हो गये हैं, जबकि अब तक 68 प्रतिशत मरीज ही इस रोग से उबरे हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के हिमाचल प्रदेश में अब तक कुल मामले 4789, 26 की मौत: 22 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

माथुर ने कहा कि आर्थिक गतिविधियों और महामारी के बीच संतुलन बनाना होगा। लद्दाख को स्थिति से निपटने के लिये अवश्य तैयार होना होगा।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक उप राज्यपाल ने जिला प्रशासन को एसओपी का सख्ती से अनुपालन कराने का भी निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\