देश की खबरें | ओडिशा की सभी 6798 ग्राम पंचायतों में कोविड केयर होम बनाये जायेंगे
जियो

भुवनेश्वर, 17 जून ओडिशा सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कोरोना वायरस की स्थिति पर नजर रखने के लिए राज्यभर में ‘‘कोविड केयर होम’’ बनाये जायेंगे और वार्ड स्तरीय समितियां गठित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक बयान में कहा,‘‘हमने सभी 6798 ग्राम पंचायतों में कोविड केयर होम बनाने का निर्णय लिया है। हर होम में 10 से 20 लोग ठहर सकते हैं।’’

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र सरकार ने तीन चीनी कंपनियों से किया 5,000 करोड़ रुपये निवेश का समझौता.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह ग्रामीण क्षेत्रों में इन कोविड केयर होम में 70000 लोग आ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सर्दी जुकाम, खांसी और बुखार जैसे कोरोना के लक्षण दिखने पर लोगों को इन होम में रखा जाएगा और जांच में जिस किसी में संक्रमण की पुष्टि होगी उसे विशेष कोविड-19 अस्पताल में ले जाया जाएगा।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश: सरकाघाट इलाके में लगी भीषण आग, मां और दो बच्चों की आग के चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत.

उन्होंने कहा कि जिसकी जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं होगी, वह घर लौट जाएगा और वहीं अपना इलाज कराएगा।

पटनायक ने कहा कि ओडिशा में पर्याप्त विशेष कोविड अस्पताल हैं जहां आईसीयू सुविधाओं के साथ करीब 10 हजार बेड हैं। उनके अनुसार राज्य में कोविड मरीजों के उपचार हेतु प्रशिक्षित श्रम बल भी है और स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त मेडिकल उपकरण हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ वार्ड स्तर पर वार्ड सदस्यों, एएनएम, आशा और महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को मिलाकर कोविड प्रबंधन समिति बनायी जाएगी। इस समिति को महामारी रोग अधिनियम के तहत विशेष अधिकार दिये जाएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)