विदेश की खबरें | कोविड-19: रविवार को भारतीयों का आखिरी जत्था दक्षिण अफ्रीका से भारत के लिए रवाना होगा

जोहानिसबर्ग, 11 जुलाई कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लगी पाबंदियों के चलते दक्षिण अफ्रीका में फंसे भारतीयों का आखिरी जत्था रविवार को विमान के जरिए भारत के लिए रवाना होगा।

भारतीयों की वतन वापसी की व्यवस्था ‘इंडिया क्लब’ नाम के समूह ने की है। इससे पहले भी समूह की ओर से भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए एक उड़ान की व्यवस्था की गई थी।

यह भी पढ़े | भारतीय अमेरिकी शख्स लगातार पांचवी बार GOP सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि निर्वाचित.

विमान की सभी सीट बुक नहीं हुई हैं जिससे संकेत मिलता है कि देश में वापसी के लिए भारतीय अब कम संख्या में ही बचे हैं।

कोविड-19 महामारी के कारण यहां कई व्यवसायों ने अपना कामकाज कम कर दिया जिसके चलते स्थानीय कंपनियों के साथ जुड़े कई भारतीयों के अनुबंध समय पूर्व खत्म हो गए। बेंगलुरु के ऐसे ही 50 से अधिक आईटी पेशेवर हैं जो दक्षिण अफ्रीका में फंसे हैं और लौटने वाले 183 यात्रियों में शामिल हैं।

यह भी पढ़े | TikTok को मोबाइल फोन से हटाने के निर्देश वाला ईमेल कर्मचारियों को गलती से गया: अमेजन.

इन यात्रियों में दक्षिण अफ्रीका के 14 नागरिक भी शामिल हैं जो अवकाश पर घर आए हुए थे और भारतीय खदानों में अपने काम पर लौट रहे हैं।

‘वंदे भारत’ मिशन के तहत भारत सरकार ने दक्षिण अफ्रीका से भारतीयों की वापसी के लिए तीन विमानों की व्यवस्था की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)