राजस्थान के निजी अस्पतालों एवं प्रयोगशालाओं में 2200 रुपये में होगी कोविड-19 की जांच

राजस्थान के निजी अस्पतालों और प्रयोगशालाओं में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच अब 2200 रुपए में होगी. राज्य सरकार ने शनिवार को इस बारे में निर्देश जारी किया. अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने सभी निजी चिकित्सालयों और प्रयोगशालाओं के लिए निर्देश जारी किया.

कोरोना वायरस (Photo Credits: Pixabay)

जयपुर: राजस्थान के निजी अस्पतालों और प्रयोगशालाओं में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच अब 2200 रुपए में होगी. राज्य सरकार ने शनिवार को इस बारे में निर्देश जारी किया. अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने सभी निजी चिकित्सालयों और प्रयोगशालाओं के लिए निर्देश जारी किया.

यह भी पढ़े | कर्नाटक में हेड कांस्टेबल की कोविड-19 की चपेट में आने से मौत.

उसके अनुसार राज्य सरकार द्वारा एनएबीएल मान्यता प्राप्त एवं आईसीएमआर से कोरोना वायरस संक्रमण जांच हेतु अनुमोदित निजी जांच प्रयोगशालाओं में संक्रमण की आरटी-पीसीआर जांच की अधिकतम दर 2200 रूपए (जीएसटी / सभी कर सहित) निर्धारित की गई है.

उसमें मान्यता प्राप्त एवं आईसीएमआर से कोरोना वायरस जांच हेतु अनुमोदित निजी प्रयोगशालाओं द्वारा सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए जांच किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़े | Lalji Tandon Health Update: मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की सेहत में सुधार, लेकिन अब भी सर्पोटिव वेंटिलेशन पर.

सिंह ने बताया कि राज्य में 20 राजकीय चिकित्सा संस्थानों में कोरोना वायरस की जांच निःशुल्क की जा रही है तथा एनएबीएल मान्यता प्राप्त एवं आईसीएमआर से अनुमोदित चार निजी जांच प्रयोगशालाओं में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की जा रही है.

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि आईसीएमआर के निर्देशों पर निजी जांच प्रयोगशालाओं में कोविड की जांच की उच्चतम सीमा 4500 रूपए प्रति जांच निर्धारित की गई थी. लेकिन राज्य सरकार ने आमजन को कम कीमतों पर सहज एवं सुलभ जांच सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजस्थान महामारी अध्यादेश, 2020 की धारा चार में प्रदत्त शक्तियों के जरिए यह दर 2200 रूपए तय कर दी है.

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड