विदेश की खबरें | कोविड-19 : रियो कार्निवल पहली बार किया गया स्थगित

रियो की ‘लीग ऑफ सांबा स्कूल्स’ (एलआईईएसए) ने घोषणा की कि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार के कारण पारम्परिक परेड को सुरक्षित रूप से आयोजित कर पाना संभव नहीं है, जो कई लोगों के लिए आजीविका का एक स्रोत भी है।

रियो कार्निवल के विशेषज्ञ इतिहासकार लुईज एंतोनिसो सिमास ने कहा, ‘‘ कार्निवल एक पार्टी है जिस पर कई कार्यकर्ता निर्भर करते हैं। सांबा स्कूल सामुदायिक संस्थान हैं और परेड सिर्फ इन सभी का एक विवरण है।’’

यह भी पढ़े | UNESCO Global Education Meeting: COVID19 के कारण शिक्षा की स्थिति पर चर्चा के लिए यूनेस्को अगले माह बुलाएगा विशेष सत्र.

रियो के सिटी हाल को अभी 'कार्निवल स्ट्रीट पार्टी' के आयोजन को लेकर निर्णय लेना है, जो पूरे शहर में आयोजित होती हैं। हालांकि इसकी पर्यटक प्रचार एजेंसी ने 17 सिंतबर को एक बयान में कहा था कि बिना कोविड टीके के बड़ी तादाद में लोगों की भागीदारी वाले आयोजन पर अनिश्चतता के बादल मंडरा रहे हैं।

ब्राजील में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला इस साल कार्निवल समाप्त होने के एक दिन बाद 26 फरवरी को सामने आया था।

यह भी पढ़े | COVID19 Cases in Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर कोरोना के मामले 3.21 करोड़ के पार, अब तक 981,754 संक्रमितों की हुई मौत.

एपी निहारिका पवनेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)