देश की खबरें | कोविड-19 : ओडिशा में एक लाख लोगों ने पृथक-वास अवधि पूरी की
जियो

भुवनेश्वर, 27 मई ओडिशा में एक लाख लोगों ने पृथक-वास की अवधि पूरी कर ली है। इनमें से ज्यादातर लोग दूसरे राज्यों से लौटे प्रवासी मजदूर हैं।

मुख्य सचिव ए के त्रिपाठी ने बताया कि ओडिशा के कोरोना वायरस प्रबंधन के मॉडल की सभी ने तारीफ की है। साथ ही यहां मृत्यु दर देश में सबसे कम (0.46 प्रतिशत) है जिसकी भी सभी ने प्रशंसा की है।

यह भी पढ़े | Fact Check: क्या सभी राज्यों में स्कूल और कॉलेजों को खोलने की मिली अनुमति? गृह मंत्रालय ने किया फेक न्यूज का खंडन, कहा- देशभर में सभी शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद.

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक उभरता हुआ संकट है और इसलिए हमारी रणनीतियां भी सावधानीपूर्वक बनाई जानी चाहिए। हमारी प्रतिक्रिया तेज और लचीली है।’’

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में अभी कोविड-19 के 777 मामले हैं जबकि 733 लोग स्वस्थ हो चुके हैं

यह भी पढ़े | गेहूं खरीदी घोटाले में दोषी पाए जाने पर कमल नाथ भी जेल जाएंगे: कृषि मंत्री कमल पटेल.

इस संक्रामक रोग से राज्य में सात लोगों की मौत हुई है।

त्रिपाठी ने कहा कि राज्य का ध्यान चार चीजों पर केंद्रित है जिसमें राज्य लौटने वाले सभी लोगों को अनिवार्य रूप से पृथक करना, बड़े पैमाने पर कोरोना वायरस की जांच, पंचायती राज संस्थाओं या समुदायों की भागीदारी और इस बीमारी की तरफ वैज्ञानिक रुख अपनाना शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि ओडिशा में राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक जांच की गई है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य ने हर 10 लाख लोगों पर 2,861 नमूनों की जांच की है जबकि राष्ट्रीय आंकड़ा 2,360 है।’’

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार ने अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए 15 दिन का सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) अभियान चलाने का फैसला किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)