जरुरी जानकारी | कोविड-19: मिनी रत्न कंपनी आरसीएफ ने पेश किया हैंड सैनिटाइजर

नयी दिल्ली, 11 जुलाई कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (आरसीएफ) ने हैंड सैनिटाइजर बाजार में पेश किया है। इस हैंड सैनिटाइजर का नाम- आरसीएफ सेफरोला है और यह आरसीएफ के देशव्यापी वितरण नेटवर्क के माध्यम से बाजार में लाया जाएगा।

रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत आने वाले आरसीएफ ने एक विज्ञप्ति में बताया कि यह हैंड क्लींजिंग जैल त्वचा के अनुकूल मॉइस्चराइजर पर आधारित है, जिसमें आइसो प्रोपाइल अल्कोहल (आईपीए) और एलोवेरा अर्क का मिश्रण है।

यह भी पढ़े | रामविलास पासवान का बड़ा बयान-कहा चिराग जो फैसला लेंगे, हम उनके साथ.

आरसीएफ ने बताया कि इस हाथ की सफाई करने वाले जैल को 50 मिलीलीटर और 100 मिलीलीटर की बोतलों में पेश किया गया है, जिनकी कीमत क्रमशः 25 रुपये और 50 रुपये प्रति बोतल है।

कोविड-19 के वर्तमान प्रकोप और हैंड सैनिटाइजर की मांग को देखते हुए आरसीएफ ने महामारी की रोकथाम के लिए यह पेशकश की है।

यह भी पढ़े | बीजेपी को पूरा भरोसा, पश्चिम बंगाल में 2021 में बनकर रहेगी सरकार.

आरसीएफ के सीएमडी एस सी मुदगेरीकर ने कहा कि कंपनी एक नए उत्पाद- आरसीएफ सेफरोला की पेशकश की घोषणा करके प्रसन्नता का अनुभव कर रही है। यह उत्पाद मौजूदा महामारी के प्रसार को नियंत्रित करने की दिशा में आरसीएफ का छोटा सा योगदान है।

आरसीएफ एक मिनी रत्न कम्पनी है, जो देश में उर्वरकों और रसायनों की प्रमुख उत्पादक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)