जरुरी जानकारी | कोविड-19: मेकमायट्रिप ने की 350 कर्मचारियों की छंटनी

नयी दिल्ली, एक जून यात्रा संबंधी ऑनलाइन सेवाएं देने वाली कंपनी मेकमायट्रिप ने कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न मुश्किलों के मद्देनजर 350 कर्मचारियों की छंटनी की है।

सूत्रों ने बताया कि निकाले गये ज्यादातर कर्मचारी अंतरराष्ट्रीय अवकाश व संबंधित सेवाओं से जुड़े हुए थे।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.

मेकमायट्रिप समूह के कार्यकारी चेयरमैन एवं संस्थापक दीप कालरा और समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राजेश मागो ने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में कहा कि यह दौर अभी भी अनिश्चित है लेकिन यह तय है कि कंपनी के ऊपर कोविड-19 संकट का लंबे समय तक असर रहने वाला है।

उन्होंने कहा, यह अभी तक अस्पष्ट है कि कोविड-19 महामारी के बाद कब जाकर यात्रा सुरक्षित हो सकेगा।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दो महीनों में, हमने बारीकी से प्रभाव का विश्लेषण किया है और कारोबार के बारे में सोचने में काफी समय बिताया है। यह स्पष्ट हो जाता है कि कुछ कारोबार बहुत गहराई से प्रभावित हुए हैं और उन्हें उबरने में बहुत अधिक समय लगेगा।’’

कंपनी के एक प्रवक्ता ने इस बारे में पूछे जाने पर बताया कि इस छंटनी से 350 कर्मचारी प्रभावित हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)