देश की खबरें | कोविड-19: बेंगलुरु के बाद अब धारवाड़ और दक्षिण कन्नड जिलों में लॉकडाउन

बेंगलुरु, 13 जुलाई कर्नाटक में बेंगलुरु शहरी और ग्रामीण के बाद अब कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिये धारवाड़ और दक्षिण कन्नड जिलों में भी लॉकडाउन की सोमवार को घोषणा की गई।

धारवाड़ में 15 जुलाई से जहां नौ दिन के लिये बंद लागू रहेगा वहीं दक्षिण कन्नड़ जिले में बुधवार रात से एक हफ्ते के लिए बंद लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़े | पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर एक स्थान पर 5 से ज्यादा लोगों के जमा होने पर लगाई गई रोक, शादी समारोह में 30 से ज्यादा लोग नहीं हो सकते शामिल.

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा द्वारा विभिन्न जिलों के उपायुक्तों, जिला पंचायत सीईओ और पुलिस अधीक्षकों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस पर चर्चा के बाद इन दो जिलों के प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

धारवाड़ जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश शेट्टार ने कहा, “यह धारवाड़ के लोगों की राय है कि लॉकडाउन कुछ दिनों के लिये प्रभावी किया जाए…जिला प्रशासन की भी यही राय है।”

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ काम करने वाले कार्यकर्ता या MLA पर कार्रवाई का प्रस्ताव पास.

उन्होंने कहा, “इस संदर्भ में वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान मैंने मुख्यमंत्री से चर्चा की और उनकी इजाजत मांगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन फैसला ले सकता है।”

उन्होंने कहा कि धारवाड़ जिले में 15 जुलाई को सुबह 10 बजे से 24 जुलाई रात आठ बजे तक बंद लागू करने का फैसला किया गया है।

उन्होंने कहा कि औपचारिक परिपत्र, आदेश और दिशा-निर्देश जिला प्रशासन द्वारा जारी किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग का अनुरोध करते हुए घर पर रहने, सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने और मास्क पहनने का अनुरोध किया।

दक्षिण कन्नड़ जिले के प्रभारी मंत्री कोटा श्रीनिवास पुजारी ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद कहा कि अगर जरूरत हो तो संबंधित जिला प्रशासन फैसला ले सकता है।

उन्होंने कहा, “उन्होंने कहा कि बुधवार (15 जुलाई) की रात से एक हफ्ते के लिये लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया गया है..लोगों को सहयोग करना चाहिए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)