देश की खबरें | कोविड-19 से महाराष्ट्र, आंध्र, कर्नाटक, दिल्ली और तमिलनाडु में 70 प्रतिशत मौतें हुई है: मंत्रालय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 के कारण हुई कुल मौतों में से 70 प्रतिशत मौतें महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली और तमिलनाडु में हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, तीन सितम्बर देश में कोविड-19 के कारण हुई कुल मौतों में से 70 प्रतिशत मौतें महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली और तमिलनाडु में हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने बताया कि देश में उपचाराधीन रोगियों में से 62 प्रतिशत रोगी पांच राज्यों महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु से सामने आये है।
यह भी पढ़े | Chandigarh: 10वीं के छात्र गौरव ने कबाड़ से बनाई मोटरसाइकिल, एक लीटर पेट्रोल में 80km तक का कर सकते हैं सफर.
स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगर इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सप्ताहभर के मौत के आंकड़ों पर नजर डाली जाये तो एक अलग तस्वीर सामने आती है।
उन्होंने कहा, ‘‘यदि हम सप्ताहभर में इन पांच राज्यों में होने वाली मौतों पर नजर डालते हैं, तो पांच में से केवल दो राज्यों यानी कर्नाटक और दिल्ली में मौत के मामलों में वृद्धि दिखाई देती है। हालांकि आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में प्रतिदिन मौत के मामलों में कमी आई है।’’
यह भी पढ़े | India-China Border Row: सीमा विवाद पर विदेश मंत्रालय ने कहा, चीन शांतिपूर्ण माहौल के लिए गंभीरता से काम करे.
उन्होंने कहा, ‘‘सप्ताह दर सप्ताह आधार पर, आंध्र प्रदेश में औसत प्रतिदिन मौतों में 4.5 प्रतिशत की कमी, महाराष्ट्र में 11.5 प्रतिशत और तमिलनाडु में 18.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी ओर, दिल्ली में 50 प्रतिशत और कर्नाटक में औसत प्रतिदिन मृत्यु दर में 9.6 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।’’
प्रति दस लाख जनसंख्या पर मामलों की संख्या बताते हुए भूषण ने कहा कि भारत में प्रति दस लाख आबादी पर कोविड-19 के 2,792 मामले है जो दुनिया में सबसे कम है।
उन्होंने कहा कि भारत में प्रति दस लाख आबादी पर मौत का आंकड़ा 49 है जो दुनिया में सबसे कम है।
उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या इलाज करा रहे मरीजों की संख्या से 3.6 गुना अधिक हैं।’’
भूषण ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर आप अकेले कार चलाते हैं या अकेले साइकिल चलाते हैं तो मास्क पहनने पर स्वास्थ्य मंत्रालय का कोई निर्देश नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप एक समूह में साइकिल चला रहे हैं या जॉगिंग कर रहे हैं, तो आपको मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की आवश्यकता है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के प्रतिदिन मामले बढ़ रहे है, इसमें कोई संदेह नहीं है। लेकिन इन आंकड़ों को भारत की कुल आबादी के संदर्भ में देखना होगा। हम दुनिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले देश हैं। हम एक दिन में औसतन 9.5 लाख जांच कर रहे हैं, जो डेढ महीने पहले नहीं हो रही थी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2020 06:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

