जम्मू, 30 जून जम्मू में कोरोना वायरस से संक्रमित 85 वर्षीय एक महिला की मौत सरकारी चिकित्सा कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में मंगलवार को हो गई। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अब तक 96 लोग की मौत इस खतरनाक वायरस से हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू में संक्रमण की वजह से यह 12वीं मौत है और कठुआ जिले से संक्रमण की वजह से मौत का पहला मामला है।
यह भी पढ़े | पीएम मोदी देश के नाम संबोधित करना शूरू किया: 30 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
अधिकारियों ने बताया कि मरीज फेफड़े संबंधी बीमारी से भी ग्रस्त थीं और वह जीएमसी में 25 जून को भर्ती होने के बाद से ही वेंटिलेटर पर थीं।
उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह मरीज की मौत हो गई।
यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: सरकारी कार्यालयों में आधिकारिक के रूप में मराठी अनिवार्य, पालन न करने पर होगी कठोर कार्रवाई.
केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से कुल 96 मौतें हुई हैं, इनमें से कश्मीर घाटी में 84 लोगों की जबकि जम्मू में 12 लोग की मौत हुई है।
सोमवार तक जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,237 मामले सामने आए हैं जिनमें से 5,658 कश्मीर घाटी से है और 1,579 जम्मू क्षेत्र से है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY