अमरावती, नौ अगस्त कोरोना वायरस देखभाल केंद्र के तीसरे तल से अपने कंधे पर कोविड-19 के रोगी को लेकर नीचे उतरने के बाद दमकलकर्मी अपने आंसू नहीं रोक पाया।
विजयवाड़ा में कोविड देखभाल केंद्र में परिवर्तित किए गए होटल में रविवार की सुबह लगी आग से आंध्र प्रदेश आपदा मोचन और अग्निशमन सेवा के कर्मियों ने 32 लोगों को बचाया।
यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग पाए गए कोरोना पॉजिटिव: 9 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
दमकलकर्मी अपने 39 सहयोगियों के साथ जिस बचाव कार्य में लगा था वह सामान्य नहीं था क्योंकि ये लोग घातक विषाणु से पीड़ित लोगों को बचा रहे थे, लेकिन किसी भी कीमत पर मिशन को पूरा करना था।
दमकलकर्मी ने रूंधे गले से कहा, ‘‘एक तरफ मुझे काफी संतोष मिला कि आग में फंसे लोगों को बचाकर मैं अपना काम कर रहा हूं।’’
यह भी पढ़े | J&K 4 BJP Leaders Resign: बडगाम में बीजेपी नेता पर आतंकी हमले के बाद पार्टी के 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा.
उसने कहा, ‘‘वहीं दूसरी तरफ घातक विषाणु के संक्रमण का खतरा था, क्योंकि मेरा भी परिवार है।’’
कोविड केंद्र में सुबह पांच बजकर नौ मिनट पर आग लगने की सूचना प्राप्त होने के चार मिनट के अंदर ही दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए।
करीब 40 दमकलकर्मी होटल में पहुंचे और बचाव अभियान शुरू कर दिया।
विभाग के पांच शीर्ष अधिकारियों ने अभियान की देखरेख की।
कुछ देर के अंदर ही विजयवाड़ा के पुलिस आयुक्त बी. श्रीनिवासुलू पुलिसकर्मियों के साथ होटल पहुंचे और अग्निशमन कर्मियों के साथ बचाव कार्य में जुट गए।
श्रीनिवासुलू ने कहा, ‘‘अग्निशमन कर्मियों ने शानदार कार्य किया। उन्होंने न केवल फंसे लोगों को अपने कंधों पर बाहर निकाला बल्कि मृतकों के शवों को भी बाहर निकाला।’’
उनहोंने कहा कि अत्यधिक खतरनाक स्थिति को देखते हुए यह शानदार कार्य था।
अभियान महज तीन घंटे में पूरा हो गया।
श्रीनिवासुलू ने कहा, ‘‘सुबह आठ बजे तक हमने सबकुछ पूरा कर लिया जिसमें शवों को स्थानांतरित करने का कार्य भी शामिल है।’’
आंध्र प्रदेश आपदा मोचन और अग्निशमन सेवा विभाग के महानिदेशक मोहम्मद अहसन रजा ने अपने जवानों के साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
रजा ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘होटल में भयंकर आग लगी थी, जिसमें बाहर निकलने के उचित रास्ते नहीं थे। यह काफी कठिन अभियान था, लेकिन हमारे लोगों ने इसे अच्छे तरीके से अंजाम दिया।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY