देश की खबरें | कोविड-19: केंद्र के दल ने अहमदाबाद के सूक्ष्म निषिद्ध क्षेत्रों का किया दौरा

अहमदाबाद, 26 जून केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के नेतृत्व वाले एक दल ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से किए जा रहे उपायों की समीक्षा के लिये शुक्रवार की सुबह अहमदाबाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और । अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी।

केंद्र सरकार का दल गुजरात के एक दिवसीय दौरे पर है और उम्मीद की जा रही है कि इस दौरान वह निषिद्ध क्षेत्रों और शहर के सरकारी अस्पतालों में भी जाएगा।

यह भी पढ़े | कोरोना मरीजों के इलाज में मदद के लिए 'विश्व हिंदू परिषद' तैयार कर रही प्लाज्मा बैंक.

अधिकारियों ने बताया कि दल ने गोटा क्षेत्र के वसंतनगर कस्बे से दौरे की शुरुआत की और कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए किए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी ली ।

अधिकारी ने बताया कि दल ने सचल चिकित्सा वाहन ‘धन्वन्तरि आरोग्य रथ’ के बारे में जानकारी ली।

यह भी पढ़े | हरियाणा: भारतीय वायु सेना के चीता हेलीकॉप्टर ने सोनीपत राजमार्ग पर की इमरजेंसी लैंडिंग: 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि इस वाहन को महीने की शुरुआत में अहमदाबाद नगर निगम द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने और दवाइयां वितरित करने के लिए शुरू किया गया था।

दल ने विभिन्न क्षेत्रों में सूक्ष्म निषिद्ध क्षेत्रों का दौरा किया।

शाम को यह दल मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों से मुलाकात कर सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)