देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के मामले 12 लाख के पार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 जुलाई भारत में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 45,720 नए मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 12 लाख के को पार कर गई। वहीं 1,129 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 29,861 हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में तीन दिन के अंदर ही कोविड-19 के मामले 11 लाख से 12 लाख के पार पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़े | COVID-19 Smart Wrist Band: आ गया स्वदेशी कोविड-19 ट्रैकर बैंड, हाथ में बांधते ही कोरोना संक्रमित मरीजों और संदिग्धों पर रखेगा नजर.

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अब केविड-19 के 12,38,635 मामले हैं, जिनमें से 7,82,606 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में अभी 4,26,167 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है।

देश में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर अभी 63.18 प्रतिशत है। कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | PM मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मणिपुर जलापूर्ति परियोजना की रखी आधारशिला: 23 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,129 लोगों की मौत हुई है, उनमें से सबसे अधिक 518 लोग तमिलनाडु के थे। इसके बाद महाराष्ट्र में 280, आंध्र प्रदेश में 65, कर्नाटक में 55, पश्चिम बंगाल में 39, उत्तर प्रदेश में 34, दिल्ली में 29, गुजरात में 28, मध्य प्रदेश में 14, जम्मू-कश्मीर में 10, तेलंगाना और झारखंड में नौ-नौ, हरियाणा में आठ, असम, पंजाब तथा राजस्थान में छह-छह, ओडिशा में पांच, गोवा तथा उत्तराखंड में दो-दो, केरल, पुडुचेरी, त्रिपुरा और चंडीगढ़ में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)