देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामले 9,000 के पार हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 9,000 से अधिक हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में 443 नए मामले सामने आने से सोमवार को इस महामारी के मरीजों की संख्या 9,372 तक पहुंच गई।

अमरावती, 22 जून आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 9,000 से अधिक हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में 443 नए मामले सामने आने से सोमवार को इस महामारी के मरीजों की संख्या 9,372 तक पहुंच गई।

अद्यतन कोविड-19 बुलेटिन में कहा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पांच और मौतें होने से मृतकों की संख्या 111 तक पहुंच गयी।

यह भी पढ़े | कोरोना के गुजरात में पिछले 24 घंटों में 563 नए मरीज पाए गए, 21 की मौत: 22 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलेटिन में कहा गया कि पिछले 24 घंटों में 83 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी मिली, जिसके साथ ही राज्य में ठीक हुए कुल लोगों की संख्या 4,435 तक पहुंच गई, जबकि अब राज्य में 4,826 मरीजों का इलाज चल रहा है।

कोविड-19 मामलों की संख्या में केवल दो दिनों में 1,000 की वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़े | Earthquake in Odisha: अब ओडिशा में हिली धरती, रिक्टर स्केल पर थी 3.6 तीव्रता- जानमाल के नुकसान की खबर नहीं.

अनंतपुरम जिले में सोमवार को 70 मामले सामले आये हैं, जबकि पूर्वी गोदावरी में 64 और कुरनूल में 60 मामले सामने आये है।

सोमवार को सामने आए 443 नए मामलों में से, 392 स्थानीय लोग हैं, जबकि 44 अन्य राज्यों और सात विदेशी से लौटे लोग हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\