देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के मामले 1.70 लाख के पार हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 1,523 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1,70,157 पर पहुंच गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ठाणे, 28 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 1,523 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1,70,157 पर पहुंच गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि रविवार को वायरस संक्रमण के कारण 30 लोगों की मौत के बाद जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,365 हो गई।
यह भी पढ़े | Bhagat Singh 113th Birth Anniversary: आज देश मना रहा है महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह की 113वीं वर्षगांठ!.
उन्होंने बताया कि नए कोविड-19 मामलों में, ठाणे शहर से 418, नवी मुंबई से 347, कल्याण शहर से 340 और बाकी जिले के अन्य हिस्सों से आए हैं।
अधिकारी ने बताया कि कल्याण में अब तक सबसे अधिक 41,466 मामले सामने आए हैं, इसके बाद ठाणे शहर में 35,653 और नवी मुंबई में कुल 35,552 मामले हैं।
ठाणे शहर में 977 मौतें हुई हैं, जबकि कल्याण में 812 और नवी मुंबई में 736 मौतें हुई हैं।
अब जिले में कोविड-19 के 17,736 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1,48,056 मरीज ठीक हो चुके हैं।
पड़ोसी पालघर जिले में अब तक कोविड-19 के 34,167 मामले आ चुके हैं, जबकि 662 मौतें हो चुकी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2020 11:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

