विदेश की खबरें | कोविड-19 : ब्रिटेन ने स्पेन को सुरक्षित देशों की सूची से हटाया

परिवहन विभाग ने शनिवार देर शाम एक बयान जारी कर चेतावनी दी कि स्पेन में छुट्टियां बिताकर लौट रहे व्यक्तियों को खुद को पृथक-वास में रखना होगा।

विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘संक्रमित मामलों के स्तर पर पिछले हफ्ते से लेकर अब तक हुए बदलाव के बाद स्पेन को उन देशों की सूची से हटा दिया गया है जहां से ब्रिटेन पहुंचने पर लोगों को खुद को पृथक करने की आवश्यकता नहीं होती थी।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus: उत्तर कोरिया में मिला COVID-19 का पहला मरीज, कासॉन्ग के सीमावर्ती इलाकों को किया गया सील.

पहले से ही स्पेन में छुट्टियां मना रहे लोगों से अपने देश लौटने का अनुरोध किया जा रहा है।

स्पेन में पिछले दो दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 900 से अधिक नए मामले सामने आए है। अधिकारियों ने आगाह किया है कि देश में संक्रमण के प्रकोप का दूसरा दौर शुरू हो सकता है। स्पेन में इस वैश्विक महामारी से 28,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में 1,487 नए COVID-19 पॉजिटिव मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 271,886.

सरकार ने कहा, ‘‘जन स्वास्थ्य की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और हमें ब्रिटेन में किसी संभावित प्रसार को रोकने के लिए यह फैसला लेना पड़ा।’’

ब्रिटेन यूरोप में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देश है। यहां इस संक्रामक रोग ने 45,800 से अधिक लोगों की जान ले ली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)