भुवनेश्वर/पोर्ट ब्लेयर, 18 अगस्त ओडिशा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 482 नये मरीज मिलने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,24,069 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।
नये संक्रमितों में 108 बच्चे भी शामिल हैं। बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में एक मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या 9,160 पर पहुंच गयी। खुर्दा जिले में 72 वर्षीय एक महिला की मौत हुई।
बुलेटिन के अनुसार, ओडिशा में फिलहाल कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,909 है। राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 553 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 13,11,947 हो गई है। संक्रमण की दैनिक दर 2.67 प्रतिशत बनी हुई है।
इस बीच, अरुणाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 33 नये मरीज मिलने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,480 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जम्पा के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 296 पर स्थिर रही।
अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 142 हो गयी है। राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 36 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 66,042 हो गई है।
वहीं, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वायरस संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,533 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी गयी।
केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 25 हो गयी है। अब तक कुल 10,379 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। इस महामारी के कारण अब तक कुल 129 मरीजों की मौत हो चुकी है।
वहीं, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 80 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,72,270 हो गयीं।
स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी. श्रीरामुलु ने एक विज्ञप्ति में बताया कि प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 1,223 नमूनों की जांच की गयी। पुडुचेरी में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 364 है, जिनमें से नौ मरीज अस्पताल में भर्ती हैं जबकि 355 मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं।
श्रीरामुलु ने बताया कि पुडुचेरी में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या 1,69,939 है। बीते 24 घंटे में संक्रमण से 78 मरीज ठीक हुए। इस दौरान केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के कारण किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 1,967 पर ही स्थिर है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY