विदेश की खबरें | जर्मनी में ट्रेन में चाकू से हमला, कई लोग घायल

स्थानीय पुलिस ने एपी को बताया कि उन्हें शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे हमले के बारे में फोन पर जानकारी मिली।

अधिकारियों के अनुसार हाईस्पीड ट्रेन में जब हमला हुआ, उस वक्त वह रेगेन्सबर्ग और नूरेम्बर्ग शहर के बीच थी। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और हमले में कई लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने कहा कि कई लोग घायल हुए हैं। लेकिन उसने घायलों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। अभी तक, हमलावर या उसके मकसद के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

जर्मन रेलवे नेटवर्क के एक प्रवक्ता ने बताया कि वह ट्रेन अभी सेबर्सडॉर्फ स्टेशन पर खड़ी है और उस स्टेशन को करीब नौ बजे से ही बंद कर दिया गया है।

पुलिस के अधिकारी सेबर्सडॉर्फ स्टेशन पर मौजूद हैं और मामले में आगे जांच की जा रही है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)