विदेश की खबरें | लंदन में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, दो पुलिसकर्मी घायल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 16 सितंबर लंदन के लीसेस्टर स्क्वैयर में एक व्यक्ति ने दो पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला करके उन्हें घायल कर दिया।

स्कॉटलैंड यार्ड ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मेट्रोपोलिटन पुलिस ने बताया कि इस घटना में एक टेजर गन का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को आपात कर्मियों पर हमला करने और उन्हें शारीरिक नुकसान पहुंचाने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है।

टेजर गन अपेक्षाकृत कम घातक हथियार होता है और इससे निकलने वाली लेजर अपने लक्ष्य को कुछ देर के लिए बेहोश कर देती है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना आतंकवाद से संबंधित नहीं लगती।

ऐसा बताया जा रहा है कि सशस्त्र हमलावर ने अधिकारियों पर लीसेस्टर स्क्वैयर के निकट शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार करीब छह बजे हमला किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)