देश की खबरें | कराची की महिला से शादी की चाहत में बांग्लादेश से पाकिस्तान जा रहा किशोर अटारी बोर्डर पर पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी महिला से पहले दोस्ती करने और फिर उसे अपना दिल दे बैठने के बाद एक बांग्लादेशी युवक उससे शादी करने की चाहत में अवैध रूप से भारत में घुसा और फिर जब वह सीमापार कर पाकिस्तान जाने के लिए वह पंजाब पहुंचा तब उसे अटारी सीमा पर पकड़ लिया गया एवं उसकी योजना धरी की धरी रह गयी।

जियो

अमृतसर, तीन जून सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी महिला से पहले दोस्ती करने और फिर उसे अपना दिल दे बैठने के बाद एक बांग्लादेशी युवक उससे शादी करने की चाहत में अवैध रूप से भारत में घुसा और फिर जब वह सीमापार कर पाकिस्तान जाने के लिए वह पंजाब पहुंचा तब उसे अटारी सीमा पर पकड़ लिया गया एवं उसकी योजना धरी की धरी रह गयी।

नैयानमिया अब्दुल्ला (20) ने पुलिस को बताया कि उसने तब यह मुश्किल सफर करने की ठानी जब महिला ने बांग्लादेश आने से असमर्थता प्रकट की और शादी के लिए उसे पाकिस्तान आने को कहा।

यह भी पढ़े | गुजरात: रसायन फैक्टरी में लगी भीषण आग, 40 कर्मी झुलसे.

पुलिस ने बुधवार को बताया कि अब्दुल्ला पहले किसी तरह कोलकाता पहुंचा और फिर एक पखवाड़े पहले अमृतसर आया। वह बांग्लादेश में शरियतपुर जिले के बेपारी पाड़ा गांव का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार अब्दुल्ला अटारी पर आने से पहले अमृतसर में विभिन्न स्थानों पर ठहरा। रविवार रात को अटारी पर समेकित चेक पोस्ट के निकास द्वार पर सीमा सुरक्षा बल ने उसे धर लिया।

यह भी पढ़े | CycloneNisarga: मुंबई पहुंचने से पहले कमजोर पड़ा निसर्ग, धीमी पड़ी हवा की रफ्तार.

पुलिस के मुताबिक उसके पास न तो पासपोर्ट था और न ही पाकिस्तान जाने के लिए जरूरी इजाजत एवं यात्रा दस्तावेज।

पूछताछ के दौरान उसने जांचकर्ताओं को बताया कि वह कराची की एक महिला से मिलने के पाकिस्तान जा रहा था जिससे वह मोहब्बत करता है।

पुलिस के अनुसार बांग्लादेश में स्नातक की पढ़ाई कर रहा यह किशोर छह महीने पहले सोशल मीडिया पर इस महिला के संपर्क में आया था। बाद में वह उससे प्यार करने लगा और उसने उससे शादी करने की ठानी। दोनों वीडियो कॉल से एक दूसरे के संपर्क में थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\