एजेंसी न्यूज

गुजरात: रसायन फैक्टरी में लगी भीषण आग, 40 कर्मी झुलसे

गुजरात के भरूच जिले में दाहेज स्थित एक रसायन फैक्टरी की भट्ठी में बुधवार को विस्फोट के बाद भीषण आग लग जाने से कम से कम 40 कर्मी झुलस गए. भरूच के जिलाधिकारी एम डी मोदिया ने कहा, ‘‘कृषि-रसायन कंपनी की भट्ठी में दोपहर को हुए विस्फोट में करीब 35 से 40 लोग झुलस गए.

गुजरात: रसायन फैक्टरी में लगी भीषण आग, 40 कर्मी झुलसे
आग I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भरूच: गुजरात के भरूच जिले में दाहेज स्थित एक रसायन फैक्टरी की भट्ठी में बुधवार को विस्फोट के बाद भीषण आग लग जाने से कम से कम 40 कर्मी झुलस गए. भरूच के जिलाधिकारी एम डी मोदिया ने कहा, ‘‘कृषि-रसायन कंपनी की भट्ठी में दोपहर को हुए विस्फोट में करीब 35 से 40 लोग झुलस गए.

इन सभी लोगों को भरूच के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और आग को बुझाने के प्रयास जारी हैं.’’

उन्होंने बताया कि आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है. मोदिया ने बताया कि निकटवर्ती लाखी और लुवारा गांवों को एहतियातन खाली कराया जा रहा है क्योंकि फैक्टरी के निकट जहरीले रसायनों के संयंत्र हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2020 06:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).