देश की खबरें | उर्दू दैनिक 'मुंसिफ उर्दू' के प्रधान संपादक खान लतीफ मोहम्मद खान का शिकागो में इंतकाल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, सात अगस्त उर्दू दैनिक 'मुंसिफ' के प्रधान संपादक खान लतीफ मोहम्मद खान का अमेरिका में दिल का दौरा पड़ने के कारण इंतकाल हो गया है।

वह 80 साल के थे।

यह भी पढ़े | Air India Express Plane Crash at Calicut Airport in Kozhikode: केरल में विमान हादसा, दो हिस्सों में टूटा, अब तक 15 लोगों की मौत, 123 लोग घायल.

खान अपने भाई से मिलने के लिए करीब 15 दिन पहले शिकागो गए थे। वह उर्दू प्रकाशन में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए जाने जाते हैं।

मुंसिफ के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें (अमेरिका के समयानुसार) बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े 11 बजे दिल का दौरा पड़ा और उनका इंतकाल हो गया।

यह भी पढ़े | केरल के कोझिकोड विमान हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया दुःख: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि उनकी तदफीन (दफन) शिकागो में ही की जाएगी।

उनके निधन पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष एन उत्तम कुमार रेड्डी समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)