नयी दिल्ली, 29 दिसंबर केफिन टेक्नोलॉजीज के शेयर की बृहस्पतिवार को बाजार में सुस्त शुरुआत हुई और यह सपाट रुख के साथ बंद हुआ।
बीएसई पर कंपनी के शेयर निर्गम मूल्य 366 रुपये से मामूली 0.81 प्रतिशत बढ़कर 369 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। दिन के कारोबार में यह 372.40 रुपये के उच्चस्तर तक गया और 351.10 रुपये के निचले स्तर तक आया। अंत में यह निर्गम मूल्य पर 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 364 रुपये पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 0.27 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 367 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। अंत में यह 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 364.40 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।
बीएसई पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन 6,099.51 करोड़ रुपये रहा।
केफिन टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह 2.59 गुना अभिदान मिला था।
इसके 1,500 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 347-366 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY