देश की खबरें | दुनिया का सबसे बड़ा होगा केरल का हाथी देखभाल केंद्र
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, पांच नवंबर केरल के कोट्टूर के निकट स्थित हाथी पुनर्वास केंद्र को इस विशालकाय प्राणी के लिये दुनिया के सबसे बड़े इलाज और देखभाल केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां आधुनिक सुविधायें होंगी ।

कोट्टूर का मौजूदा हाथी देखभाल केंद्र राजधानी से 25 किलोमीटर दूर स्थित है। इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार समुन्नत किया जा रहा है। यह सरकार के हाथी संरक्षण कार्यक्रम का हिस्सा है ।

यह भी पढ़े | Hyderabad: मरीज को बचाने के लिए पुलिसवाले ने लगाई 2 किलोमीटर की दौड़, ट्रैफिक में फंसी एम्बुलेंस को ऐसे निकाला बाहर, देखें VIDEO.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस केंद्र को समुन्नत करने का मकसद पुनर्वास के लिये यहां आने वाले हाथियों को वन की तरह प्राकृतिक माहौल उपलब्ध कराना है ।

उन्होंने बताया कि हाथी केंद्र के पहले चरण को फरवरी 2021 में शुरू कर दिया जायेगा । इसके समुन्नयन के लिये केरल बुनियादी ढांचा निवेश कोष बोर्ड ने धन दिया है। इसके समुन्नयन पर लगभग 108 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

यह भी पढ़े | Covid-19 Vaccine Updates: भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोविड-19 वैक्सीन फरवरी तक हो सकती है लॉन्च- ICMR के वैज्ञानिक.

यह केंद्र 176 हेक्टेयर वन क्षेत्र में फैला हुआ है। इसे इसकी सघन हरियाली के लिये जाना जाता है । इसमें फिलहाल 16 हाथी मौजूद हैं, जबकि कुल 50 हाथी रह सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि परियोजना के प्रथम चरण के लिये निर्माण कार्य 2019 में शुरू हुआ था और इस पर कुल 71.9 करोड़ रुपये खर्च किये गए ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)